trendingNow12052427
Hindi News >>धर्म
Advertisement

Paush Amavasya 2024: साल की पहली अमावस्या पर इस शुभ मुहूर्त में करें दान, जानें इसका महत्व और सही विधि

Paush Amavasya: हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 जनवरी को पौष अमावस्या मनाई जाएगी. ये अमावस्या पितरों को समर्पित होती है. आइए जानते हैं इस दिन क्या-क्या करना चाहिए और दान-स्नान का महत्व.

Paush Amavasya 2024: साल की पहली अमावस्या पर इस शुभ मुहूर्त में करें दान, जानें इसका महत्व और सही विधि
Gurutva Rajput|Updated: Jan 10, 2024, 11:37 AM IST
Share

Paush Amavasya 2024: हिन्दू धर्म में कई सारी तिथियां होती हैं और हर किसी का अपना-अपना महत्व होता है. हर महीने में एक अमावस्या की तिथि होती है जो विशेष महत्व रखती है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 जनवरी को पौष अमावस्या मनाई जाएगी. ये अमावस्या पितरों को समर्पित होती है. आइए जानते हैं इस दिन क्या-क्या करना चाहिए और दान-स्नान का महत्व.

 

पौष अमावस्या का मुहूर्त

पौष अमावस्या तिथि की शुरुआत 10 जनवरी को रात 8 बजकर 10 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 11 जनवरी को शाम 5 बजकर 25 मिनट पर होगी. इसके चलते पौष अमावस्या 11 जनवरी को मनाई जाएगी. स्नान-दान का खास मुहूर्त 11 जनवरी को सुबह 5:57 से 6:21 तक रहेगा.

 

पौष अमावस्या पर क्या करें? 

हिन्दू धर्म में पौष अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करना काफी महत्व रखता है. इस दिन कौवे, गाय और कुत्ते को खाना खिलाना चाहिए. पितृ दोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा इस दिन सफेद खाने की चीजों का दान करना काफी शुभ माना जाता है. 

 

पौष अमावस्या पर करें ये उपाय

 

सुख-समृद्धि के लिए

जीवन में सुख और समृद्धि पाने के लिए तुलसी पर लाल चुनरी चढ़ाएं. इस दिन कच्चा दूध तुलसी पर अर्पित करें और दीपक जरूर जलाएं. ऐसा करने से आपको फायदा जरूर मिलेगा. 

 

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

पौष अमावस्या पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं. इस दिन आप पीले धागे में 108 गांठ बांधे और तुलसी के पौधे पर बांध दें. इसके साथ दीपक भी जलाएं. ऐसा करने से जीवन के कष्ट भी कम होंगे और आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी.

 

पूर्वजों के आशीर्वाद के लिए

पूर्वजों को खुश करने के लिए पौष अमावस्या का दिन काफी अच्छा माना जाता है. इस दिन आप पीपल के पेड़ पर जल में दूध, चावल, काले तिल डालकर अर्पित करें. इसके अलावा शाम को पीपल के पेड़ के पास दीपक जरूर जलाएं. इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहेगा.

 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

 

 

 
Read More
{}{}