Assyrian Deities Found in Iraq: इराक में काम कर रहे हीडलबर्ग विश्वविद्यालय की एक टीम ने एक बड़ी खोज की है. यहां के प्राचीन शहर निनवेह में स्थित राजा अशर्बनिपाल के उत्तरी महल के सिंहासन कक्ष में पुरातत्वविदों ने एक विशाल नक्काशी के बड़े हिस्से की खोज की है. इसमें 7th Century BC के असीरियन साम्राज्य के शासक को 2 प्रमुख देवताओं और अन्य आकृतियों के साथ दिखाया गया है.
निनवे का ऐतिहासिक महत्व
पुरातत्व संस्थान के सदस्य प्रोफेसर डॉ.आरोन श्मिट ने कहा कि,'हम जितनी भी असीरियन महलों की छवियां जानते हैं उनमें प्रमुख देवताओं का चित्रण नहीं है'. आज के मोसुल के पास स्थिक शहर निनवे मेसोपोटामिया के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक माना जाता था. राजा सेनचेरिब के अधीन यह शहर 8th Century BC के अंत में असीरियन साम्राज्य की राजधानी बना.
धार्मिक प्रतिमा और विज्ञान
19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश पुरातत्वविदों ने पहली बार उत्तरी महल का पता लगाया और खोजें भी की, जो आज लंदन के British Museum में रखी हुई हैं. नई खोज में सेंटर में राजा अशर्बनिपाल है जो असीरियन साम्राज्य का अंतिम महान शासक था. राजा को दोनों ओर भगवान अशूर और देवी इश्तार हैं. आरोन शिम्ट ने कही कि, शोधकर्ताओं की टीम कल्केट किए गए डाटा की मदद से इसके पुरातात्विक संदर्भ की स्टडी करेगा और इसे प्रकाशित भी करेगा.
ब्रिटिशर्स को क्यों नहीं मिले?
प्रोसेफर शिम्ट का कहना है कि ये टुकड़े दबे हुए थे, यहीं कारण हैं कि ब्रिटिश पुरातत्वविदों को सौ साल से ज्यादा पहले ये कभी नहीं मिले. इराकी स्टेट बोर्ड ऑफ एंटीक्विटीज एंड हेरिटेज (SBAH)के साथ मिलकर ये तय किया गया कि इस नक्काशी को वापस से उसकी असली जगह पर ही रखा जाएगा और लोगों के देखने के लिए खोला जाएगा.