trendingNow12599873
Hindi News >>विज्ञान
Advertisement

Whale Lifespan: जिंदगी जीते-जीते ऊब जाती होगी व्हेल.. इंसान की तो कई पुश्ते बीत जाएं, विशालकाय जीव के उम्र पर बड़ा खुलासा

Whale Lifespan Research: व्हेल मछलियों की उम्र ज्यादा नहीं बहुत ज्यादा होती है. अभी तक की स्टडी में यह बताया गया कि व्हेल मछलियों की उम्र 70 से 80 के बीच होती है. लेकिन अब यह धारणा बिलकुल बदल गई है.

Whale Lifespan: जिंदगी जीते-जीते ऊब जाती होगी व्हेल.. इंसान की तो कई पुश्ते बीत जाएं, विशालकाय जीव के उम्र पर बड़ा खुलासा
Gunateet Ojha|Updated: Jan 13, 2025, 08:50 PM IST
Share

Whale Lifespan Research: व्हेल मछलियों की उम्र ज्यादा नहीं बहुत ज्यादा होती है. अभी तक की स्टडी में यह बताया गया कि व्हेल मछलियों की उम्र 70 से 80 के बीच होती है. लेकिन अब यह धारणा बिलकुल बदल गई है. हाल ही में किए गए एक रिसर्च में यह सामने आया है कि व्हेल की कुछ प्रजातियां 150 साल तक का जीवन जी सकती हैं. एक ऐसी भी व्हेल मछली की प्रजाती है जो 200 साल तक जीवित रह सकती है. व्हेल मछली पर हुई यह रिसर्च न केवल रोमांचक है बल्कि इनके संरक्षण के लिए नई रणनीतियों की जरूरत को भी उजागर करती है.

सदर्न राइट व्हेल.. 150 साल तक की उम्र

रिसर्च में कहा गया है कि सदर्न राइट व्हेल की औसत उम्र 100 साल से अधिक हो सकती है. यहां तक कि 10% व्हेल 130 साल से भी ज्यादा जी सकती हैं. कुछ व्हेल तो 150 साल तक जीवित रह सकती हैं. यह अध्ययन साइंस एडवांसेज पत्रिका में पब्लिश हुआ है.

नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल की कम उम्र

वहीं, नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल की औसत उम्र केवल 22 साल रह गई है. पहले यह माना जाता था कि ये व्हेल 70 साल तक जीवित रहती हैं. लेकिन मानव-जनित गतिविधियों जैसे मछली पकड़ने के जाल में फंसना और जहाजों की टक्कर के कारण इनकी उम्र कम हो गई है.

फोटो पहचान तकनीक से हुआ खुलासा

शोधकर्ताओं ने दशकों तक व्यक्तिगत व्हेल की फोटो पहचान का उपयोग कर यह निष्कर्ष निकाला. प्रत्येक व्हेल को उसकी अनूठी पहचान के आधार पर ट्रैक किया गया. जब कोई व्हेल मरती है तो वह फोटोग्राफिक रिकॉर्ड से गायब हो जाती है. इन आंकड़ों का उपयोग कर वैज्ञानिकों ने "सर्वाइवरशिप कर्व" तैयार किए और व्हेल की अधिकतम संभावित उम्र का अनुमान लगाया.

बोहेड व्हेल का 200 साल का जीवनकाल

25 साल पहले आर्कटिक क्षेत्र में पारंपरिक व्हेल शिकारियों ने यह दिखाया था कि बोहेड व्हेल 200 साल तक जीवित रह सकती हैं. उनके शरीर में 1800 के दशक के पत्थर के हार्पून पाए गए थे. इससे पहले माना जाता था कि यह व्हेल केवल 80 साल तक जी सकती हैं.

संरक्षण के लिए क्यों है यह खोज अहम

जानवरों की उम्र का पता लगाना उनके संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है. लंबे जीवनकाल वाले जानवर आमतौर पर धीमी प्रजनन दर रखते हैं. व्हेल जैसे जीवों के लिए प्रजनन का अंतराल और मादा की प्रजनन उम्र उनकी उम्र पर निर्भर करती है. जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए संरक्षण रणनीतियों को इस पहलू को ध्यान में रखना होगा.

अन्य व्हेल प्रजातियों पर रिसर्च की जरूरत

ब्लू, फिन, सेई, हंपबैक, ग्रे और स्पर्म व्हेल जैसी अन्य प्रजातियों के जीवनकाल को लेकर अभी भी अनिश्चितता है. 1960 के दशक में समाप्त हुए औद्योगिक व्हेल शिकार ने इन प्रजातियों के पुराने जीवों की संख्या को कम कर दिया. यह संभव है कि इन प्रजातियों की उम्र भी 150 साल या उससे अधिक हो सकती है.

भविष्य की चुनौतियां और रिसर्च

शोधकर्ताओं का मानना है कि व्हेल आबादी में पुराने जीवों की संख्या को पुनः संतुलित होने में 100 साल और लग सकते हैं. नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल के मामले में संरक्षण के मौजूदा प्रयास उनकी कम उम्र को रोकने में नाकाफी साबित हुए हैं.

Read More
{}{}