IPL-2024 Teams Full Squad : दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल के अगले सीजन (IPL-2024) से पहले दुबई में मिनी ऑक्शन हुआ. मंगलवार 19 दिसंबर को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में कई खिलाड़ी इधर-उधर हुए. ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इस लीग के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने. उनके अलावा साथी पेसर और विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस पर भी 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी.
स्टार्क और कमिंस ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्होंने उस समय इतिहास रचा, जब कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने 24.75 करोड़ में उन्हें खरीद लिया. स्टार्क पिछली बार 2015 में आईपीएल में खेले थे.वनडे विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. हैरानी इस बात पर हुई कि विश्व चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रह गए.
IPL की सभी 10 टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड (IPL 2024 Full Team Squads)
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान) (ट्रेडेड), शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी और शिवालिक शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मोईन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्ताफिजुर रहमान और अवनीश राव अरावली.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन और रॉबिन मिन्ज.
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल , मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिक डार, झाय रिचर्ड्सन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक चिकारा.
लखनऊ सुपर जाइंट्स : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुडा, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, देवदत्त पडिक्कल (ट्रेडेड), शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली और मोहम्मद अरशद खान.
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट , युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान (ट्रेडेड), रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक और नान्द्रे बर्गर.
सनराइजर्स हैदराबाद : अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्कराम (कप्तान), मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद (ट्रेडेड), ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह और जे सुब्रमण्यन.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेडेड), विशक विजय कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन (ट्रेडेड), अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्युसन, स्वप्निल सिंह और सौरव चौहान.
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तावडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करेन, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रॉसो.
कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन और साकिब हुसैन.