trendingNow12604370
Hindi News >>क्रिकेट
Advertisement

WPL 2025 Schedule: मुंबई-दिल्ली नहीं! इन दो टीमों में पहली भिड़ंत, आ गया WPL 2025 का पूरा शेड्यूल

विमेंस प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 14 फरवरी से हो रही है, जबकि इसका खिताबी मुकाबला 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा.

WPL 2025 Schedule: मुंबई-दिल्ली नहीं! इन दो टीमों में पहली भिड़ंत, आ गया WPL 2025 का पूरा शेड्यूल
Shivam Upadhyay|Updated: Jan 16, 2025, 09:01 PM IST
Share

WPL 2025 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के आगामी सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 14 फरवरी से हो रही है, जबकि इसका खिताबी मुकाबला 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. चार शहरों में पांच टीमें खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी. कुल 22 मुकाबले इस सीजन में खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वडोदरा में होने वाले मैच से होगी.

इन 5 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग

बड़ौदा टूर्नामेंट के पहले चरण की मेजबानी करेगा. इस शहर में 6 मैच खेले जाएंगे. दूसरे चरण की मेजबानी बेंगलुरु को मिली है. यहां भी 6 मैच आयोजित किए जाएंगे. लखनऊ टूर्नामेंट के तीसरे चरण की मेजबानी करेगा, जिसमें चार मैच होंगे. लीग चरण के अंतिम दो मैच, एलिमिनेटर और फाइनल के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे. टूर्नामेंट की पांच टीमें - गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स हैं. इस सीजन में कोई डबल-हेडर नहीं होगा, जिससे लीग में कोई मैच दोपहर का शुरू नहीं होगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार्ट होंगे.

यहां देखें सभी मैचों की डेट 

14 फरवरी - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
15 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
16 फरवरी - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
17 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
18 फरवरी - गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
19 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
21 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
22 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
24 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
26 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
1 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
3 मार्च - यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, लखनऊ
6 मार्च - यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ
7 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ
8 मार्च - यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ
10 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, मुंबई
11 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई
13 मार्च - एलिमिनेटर, मुंबई
15 मार्च - फाइनल, मुंबई

 

Read More
{}{}