trendingNow12853241
Hindi News >>Explainer
Advertisement

शिव मंदिर से जुड़ा 118 साल पुराना सीमा विवाद, थाईलैंड ने कंबोडिया पर की एयर स्ट्राइक

Thailand Cambodia Air Strike News: भारत और पाकिस्तान के बाद अब करीब में एक और सीमा विवाद चर्चा में आया है. थाईलैंड ने अपने लड़ाकू विमान भेजकर कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक से खलबली मचा दी है. खास बात यह है कि बॉर्डर पर बना एक शिव मंदिर इस विवाद के केंद्र में आया है, जिसको लेकर दशकों से विवाद चला आ रहा है. 

शिव मंदिर से जुड़ा 118 साल पुराना सीमा विवाद, थाईलैंड ने कंबोडिया पर की एयर स्ट्राइक
Anurag Mishra|Updated: Jul 24, 2025, 04:15 PM IST
Share

Cambodia Thailand Border Clash: भारत के पड़ोसी देश थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की है. इससे पहले कंबोडिया की तरफ से की गई बमबारी में कम से कम 3 थाई नागरिकों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए. दोनों पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ दया. थाईलैंड ने कहा कि उसके F-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया पर फायर किया और एक सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया. सेना ने कहा है कि कई और जेट तैनात किए जा रहे हैं. दोनों देश एक दूसरे पर उकसाने वाली कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं. खास बात यह है कि ताजा झड़प एक हिंदू मंदिर (ता मुएन थोम) के पास हुई है. यह एक प्राचीन शिव मंदिर है. दिलचस्प यह है कि दोनों बौद्ध बहुल देश एक हिंदू मंदिर के लिए जंग करने पर उतारू हैं. 

गुरुवार सुबह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर पर हिंसा भड़क उठी. दोनों पक्षों ने विवादित प्रसात ता मुएन थोम मंदिर के पास गोलीबारी किए जाने का आरोप लगाया है. कंबोडियाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि थाई सैनिकों ने पहले गोली चलाई. उधर, थाई आर्मी ने कहा कि उसने जवाबी फायरिंग तब की, जब छह सशस्त्र कंबोडियाई सैनिक दिखाई दिए और आसमान में एक ड्रोन उड़ता देखा गया. 

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच विवादित सीमा को लेकर तनाव काफी पहले से है. अब थाईलैंड दूतावास ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द कंबोडिया छोड़ने के लिए कहा है. उधर, कंबोडिया ने घोषणा कर दी है कि एक को छोड़कर बाकी सभी राजनयिकों को थाईलैंड से वापस बुलाया जा रहा है. इतना ही नहीं, वह अपने देश से थाई डिप्लोमेट्स को निकालने भी जा रहा है. थाईलैंड ने बॉर्डर पार करने पर बैन लगा दिया है और कंबोडिया से खरीदारी भी रोकी जा रही है. 

पढ़ें: दुनिया रूस-यूक्रेन में उलझी रही, इधर होने लगी भयंकर मार, सीमा पर चल रही तड़ातड़ गोलियां

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद में मंदिर चर्चा में क्यों आया? 

प्राचीन प्रीह विहार मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बना है. भगवान शिव को समर्पित यह 1000 साल से भी पुराना हिंदू मंदिर है, जो इस झड़प का केंद्र है. सीमा पर तनातनी के रूप में शुरू हुआ यह विवाद अब बमबारी के साथ सशस्त्र संघर्ष में बदल गया है. एक पहाड़ी पर बना मंदिर यूनेस्को की लिस्ट में भी शामिल है. हालांकि थाईलैंड इसके आसपास की भूमि पर अपना दावा करता है. यह आध्यात्मिक प्रतीक अब एक भू-राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है. 

प्रीह विहार मंदिर पर झगड़ा क्यों?

7 जुलाई 2008 को प्रीह विहार मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया. इसके बाद मंदिर को लेकर कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद बढ़ गया. आखिरकार 2011 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने एक फैसले में इसे कंबोडिया के हक में दे दिया.

Read More
{}{}