trendingNow1zeeHindustan2103256
Hindi news >> Zee Hindustan>> Zee Hindustan Astrology
Advertisement

Magh Gupt Navratri 2024: आज से शुरू हो रही माघ गुप्त नवरात्रि, जाने शक्ति साधना के बार में

Magh Gupt Navratri 2024: माघ गुप्त नवरात्रि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है. यह आज यानी 10 फरवरी से 18 फरवरी तक मनाई जाएगी. माघ गुप्त नवरात्रि को शक्ति की आराधना का पर्व माना जाता है. इस दौरान भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

Magh Gupt Navratri 2024: आज से शुरू हो रही माघ गुप्त नवरात्रि, जाने शक्ति साधना के बार में
  •  नौ दिन का संकल्प लेकर पाठ करें
  •  नवरात्रि में देवी साधना से शीघ्र प्रसन्न

नई दिल्ली: Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में माघ गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है. माघ गुप्त नवरात्रि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है. यह आज यानी 10 फरवरी से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा. माघ गुप्त नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व है. इस दौरान भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. नौ दिन तक माता को अलग-अलग मिष्ठान का भोग लगाएं. ऐसा माना जाता है इससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से दोगुना लाभ मिलता है. आइए जानते हैं, माघ गुप्त नवरात्रि का साधना करने के नियम के बारे में:

माघ गुप्त नवरात्रि में साधना
गुप्त नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक गुप्त अनुष्ठान किए जाते हैं. इन दिनों देवी दुर्गा के 10 रूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इन नवरात्रि में देवी साधना से शीघ्र प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल प्रदान करती हैं. मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी देवी, मां भुवनेश्वरी देवी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, बगलामुखी माता, मातंगी माता और देवी कमला की गुप्त नवरात्रि में पूजा की जाती है. मंत्र जाप, श्री दुर्गा सप्तशती, हवन के जरिए देवी की साधना की जाती है. गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को गाय के घी से बनी सफेद चीजों, दूध, मिश्री, चीनी, केले, शहद, गुड़, हलवा, चना-पूरी, खीर, पंचामृत का भोग लगाएं. 

यदि आप हवन आदि कर्मकांड करने में असहज हों तो नौ दिन का किसी भी तरह का संकल्प जैसे सवा लाख मंत्रों का जाप कर अनुष्ठान कर सकते हैं या फिर राम रक्षा स्त्रोत, देवी भागवत आदि का नौ दिन का संकल्प लेकर पाठ कर सकते हैं. अखंड जोत जलाकर साधना करने से माता प्रसन्न होती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

 

Read More