trendingNow1zeeHindustan2109853
Hindi news >> Zee Hindustan>> Zee Hindustan Entertainment
Advertisement

Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' के विलेन का हुआ खुलासा, अर्जुन कपूर का इंटेंस लुक आया सामने

Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' काफी धमाकेदार होने वाली है. फिल्म में कई सारे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के विलेन का खुलासा हो गया है...

Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' के विलेन का हुआ खुलासा, अर्जुन कपूर का इंटेंस लुक आया सामने
  • 'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर की एंट्री
  • विलेन के रोल में दिखेंगे एक्टर

नई दिल्ली:Singham Again: 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी एक बार फिर से वही जादू चलाने के लिए वापसी कर रहे हैं.  इस बार फिल्म की स्टार कास्ट थोड़ी बड़ी हो गई है. अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी से साथ ही कई बड़े सितारे पावरफुल अंदाज के साथ दर्शकों के बीच धूम मचाते दिखेंगे. इस बीच रोहित शेट्टी ने फैंस को फिल्म के विलेन से रूबरू करा दिया है.

विलेन बने अर्जुन कपूर

'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का पहला लुक रिवील हो गया है. एक्टर के लुक को रिलीज करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- 'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है...लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं- इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर!' 

अर्जुन कपूर ने भी शेयर किया लुक

वहीं अर्जुन कपूर ने सिंघम से अपना लुक शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- 'सिंघम का विलेन! रोहित शेट्टी सर के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर होना महसूस कर रहा हूं! वादा करता हूं यहां तबाही होगी.' रोहित और अर्जुन के साथ रणवीर सिंह ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड अर्जुन का लुक इंस्टा पर 'मेरे बाबा बैडेस्ट' कैप्शन के साथ साझा किया है.

फैंस हुए खुश

'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अर्जुन कपूर को सभी कॉप्स के अगेन्सट देखना मजेदार होने वाला है. दूसरे ने लिखा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं.  अन्य ने लिखा- क्या खतरनाक लुक है. बता दें, रोहित शेट्टी डायरेक्शन में बनीं 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और श्वेता त्रिपाठी भी दिखने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Madhubala Birth Anniversary: प्यार किसी और से...शादी किसी और से..., कुछ ऐसी थी मधुबाला की बदकिस्मती

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
Read More