trendingNow1zeeHindustan2139334
Hindi news >> Zee Hindustan>> Zee Hindustan Entertainment
Advertisement

Miss World 2024: भारत का सिर ऊंचा करने के लिए सिनी शेट्टी ने कसी कमर, टॉप 20 में हुईं शामिल!

Miss World 2024: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं सिनी शेट्टी ने टॉप 20 में अपनी जगह बना ली है. ऐसे में अब उनसे उम्मीदें और बढ़ती जा रही हैं. वह लगातार फैंस के साथ अपने वीडियोज और फोटोज भी शेयर कर रही हैं.

Miss World 2024: भारत का सिर ऊंचा करने के लिए सिनी शेट्टी ने कसी कमर, टॉप 20 में हुईं शामिल!
  • सिनी शेट्टी ने बनाई टॉप 20 में जगह
  • सिनी लगातार कर रहीं अपने लुक्स 

Miss World 2024: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का आगाज 20 फरवरी, 2024 से हो चुका है. करीब 28 सालों बाद एक बार फिर से भारत इसकी मेजबानी कर रहा है. इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में स्थित भारत मंडपम से किया गया. भारत की ओर से सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. 120 देशों की बेहद खूबसूरत महिलाएं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी हैं. अब सभी कंटेस्टेंट्स मुंबई पहुंच चुकी हैं.

सिनी शेट्टी ने चलाया जादू

बीते शनिवार को सिनी शेट्टी सहित सभी खूबसूरत प्रतिभागियों ने मुंबई में रैंप वॉक पर जलवे बिखेरे. 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए बीती शाम सिनी शेट्टी ने ब्लैक ड्रेस में रैंप पर अपना जादू चलाया. उन्होंने इस दौरान नेकलाइन स्लीवलेस आउटफिट में नजर आईं.

उन्होंने अपने लुक को मिनिमम मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ कंप्लीट किया था. रैंप पर सिनी बहुत खूबसूरत और अट्रैक्टिव तो दिख ही रही थीं, साथ ही वह काफी कॉन्फिडेंट भी लगीं.

सिनी से बढ़ी उम्मीदें

बताया जा रहा है कि सिनी शेट्टी ने टॉप 20 में अपनी जगह बना ली है. इसके अलावा उन्हें एशिया और ओशिनिया से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर ड्रेस का विनर भी घोषित किया गया है. सिनी से देशभर के लोगों को काफी उम्मीदें हैं, जो हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं. बता दें कि सिनी शेट्टी इससे पहले 21 साल की उम्र में वह 2022 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सिनी

सिनी शेट्टी इस दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. वह कॉम्पिटिशन के दौरान भी लगातार चाहने वालों के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं. गौरतलब है कि अब तक ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, मानुषी छिल्लर, युक्ता मुखी, रीता फारिया और डायना हेडन मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर चुकी हैं.

9 मार्च तो होगा फिनाले

गौरतलब है कि 71वें मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले के लिए दर्शकों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा. प्रतियोगिता का फिनाले 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है. इसे सीधे सोनी लिव पर शाम 7:30 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa Upcoming Twist: पिता अनुज को वॉर्निंग देगी आध्या, यशदीप के इरादे समझेगी अनुपमा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
Read More