trendingNow1zeeHindustan2087435
Hindi news >> Zee Hindustan>> राष्ट्र
Advertisement

हिमाचल की एक सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की, सोनिया या प्रियंका में से कौन जाएगा राज्यसभा?

Rajyasabha Election: हिमाचल में एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव होना है, कांग्रेस के पास बहुमत है इसलिए ये सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है. यहां से सोनिया या प्रियंका में से कोई एक राज्यसभा जा सकता है. 

हिमाचल की एक सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की, सोनिया या प्रियंका में से कौन जाएगा राज्यसभा?
  • कांग्रेस के पास राज्य में 40 विधायक
  • नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो रहा

नई दिल्ली: Rajyasabha Election: देश में 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. सभी दल इन चुनावों को लेकर तैयारी कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रही है. वो फिलहाल हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन इस बार यहां कांग्रेसी विधायकों की संख्या अधिक है. लिहाजा, यहां से कांग्रेस का जीतना करीब-करीब तय माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि यहां से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राज्यसभा जा सकती हैं. 

राज्यसभा में सोनिया जाएंगी या प्रियंका?
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से हम इस सीट के बारे में चर्चा करेंगे. यदि वो इच्छुक होंगे तो यह सीट उनके पास जा सकती है.' यदि इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा जाती हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि सोनिया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. यदि प्रियंका इस सीट से राज्यसभा जाती हैं, तो यह तय हो जाएगा कि वो लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगीं.

सोनिया राज्यसभा गईं, तो क्या संकेत?
यदि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा जाती हैं, तो यह करीब-करीब तय हो जाएगा कि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. यदि ऐसा होता है तो यह प्रियंका का चुनावी राजनीति में पहला कदम होगा.  

हिमाचल में क्यों कांग्रेस की सीट पक्की? 
राज्यसभा चुनाव में विधायक वोटिंग करते हैं. हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सदस्य हैं. इनमें से 40 कांग्रेस के विधायक हैं. कांग्रेस कके पास स्पष्ट बहुमत है. इसलिए इस बार यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत टी मानी जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें- PAK: पूर्व PM इमरान और बेगम बुशरा बीबी को 14 साल की सजा, बेचा था 18 करोड़ का हार

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

Read More