trendingNow1zeeHindustan2384878
Hindi news >> Zee Hindustan>> खबरें काम की
Advertisement

Independence Day: आजादी को लेकर अटल बिहार वायपेयी की ये शानदार कविता, जो करती है जोश हाई...

भारत आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज धरती एक बार फिर से दुल्हन बनी है. हर तरफ आजादी के जश्न में लोग डूबे हुए हैं. आजादी का यह पर्व उस दिन को याद करने का भी प्रतिक है, जब कई वीर सपूतों ने अपनी जान का बलिदान देकर भारत को आजादी दिलाई थी.

Independence Day: आजादी को लेकर अटल बिहार वायपेयी की ये शानदार कविता, जो करती है जोश हाई...

Independence Day 2024 Shayari, Kavita in Hindi: भारत आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज धरती एक बार फिर से दुल्हन बनी है. हर तरफ आजादी के जश्न में लोग डूबे हुए हैं. आजादी का यह पर्व उस दिन को याद करने का भी प्रतिक है, जब कई वीर सपूतों ने अपनी जान का बलिदान देकर भारत को आजादी दिलाई थी. शहादत और लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों ने भारत की आजादी का सूर्योदय देखा था. इसी क्रम में आज हम इस आर्टिकल में लेकर आए हैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी की कविता. 

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.
सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा सरसाने वाला, वीरों को हर्षाने वाला

मातृभूमि का तन-मन सारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
स्वतंत्रता के भीषण रण में, लखकर जोश बढ़े क्षण-क्षण में, कांपे शत्रु देखकर मन में,

मिट जाये भय संकट सारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
इस झंडे के नीचे निर्भय, हो स्वराज जनता का निश्चय, बोलो भारत माता की जय,

स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
आओ प्यारे वीरों आओ, देश-जाति पर बलि-बलि जाओ, एक साथ सब मिलकर गाओ,

प्यारा भारत देश हमारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
इसकी शान न जाने पावे, चाहे जान भले ही जावे, विश्व-विजय करके दिखलावे,

तब होवे प्रण-पूर्ण हमारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

Read More