राजद नेता तेजस्वी यादव के 'अलविदा यात्रा' वाले बयान पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "...ये जनता तय करेगी कि अलविदा किसे कहना है। जो बोल रहे हैं उनका (राजनीतिक करियर का)शिखर 2020 में आ गया, अब वे नीचे ही जाएंगे। लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने हैं, उपचुनाव के परिणाम सामने है। पिछली बार 2020 में कुछ भ्रम के कारण उन्हें(राजद) फायदा मिल गया। उनकी ऊपरी सीमा 20, 25 या 30 सीटों से ज्यादा नहीं है। बिहार की जनता 2025 में इसे साबित करेगी।"