उत्तर प्रदेश के बलिया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "साइकल की चेन उतर चुकी है, 2014 में ही आपने साइकल की चेन उतार दी थी। 2017, और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी आपने साइकल की चेन को चढ़ने नहीं दिया। 10 साल तक जिस साइकल पर चेन न हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए वैसे ही भारत से कांग्रेस लुप्त हो जाएगी।"