आज हम जहां भी जाते हैं चाहे घर, दफ्तर, कैफे या मेट्रो, एक चीज सबसे जरूरी होती है 'WiFi'. बिना WiFi के मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस अधूरे लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि WiFi का अविष्कार कब और किसने किया था? इसकी शुरुआत कैसे हुई? चलिए जानते हैं इस टेक्नोलॉजी से जुड़ी की पूरी कहानी के बारे में.
WiFi क्या है?
WiFi का मतलब होता है Wireless Fidelity. ये एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो वायर (तार) के बिना इंटरनेट से जुड़ने की सुविधा देती है. इसके जरिए आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट डिवाइस को बिना केबल के इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं.
WiFi का अविष्कार किसने किया?
WiFi के पीछे कई वैज्ञानिकों की मेहनत है, लेकिन मुख्य रूप से इसका श्रेय जाती है डॉ. जॉन ओ'सलिवन (Dr. John O'Sullivan) और उनकी टीम को. उन्होंने 1992 में CSIRO (Commonwealth Scientific and Industrial Research Organisation), ऑस्ट्रेलिया की रिसर्च एजेंसी में काम करते हुए WiFi तकनीक पर काम शुरू किया था. उनके साथ टीम में शामिल थे Terence Percival, Diethelm Ostry, John Deane, और Graham Daniels.इस टीम ने जिस टेक्नोलॉजी पर काम किया, उसी के आधार पर आज का WiFi सिस्टम खड़ा है.
WiFi की शुरुआत कब हुई थी?
1997 में पहली बार WiFi टेक्नोलॉजी को आधिकारिक तौर पर पेश किया गया. इसी साल Institute of Electrical and Electronics Engineers (IEEE) ने 802.11 नाम का पहला WiFi स्टैंडर्ड जारी किया. इसके बाद 1999 में WiFi को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक कंपनी बनी 'WiFi Alliance'. फिर धीरे-धीरे इसे दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाने लगा.
WiFi से पहले क्या था?
WiFi से पहले लोग इंटरनेट से जुड़ने के लिए डायल-अप कनेक्शन या केबल्स का इस्तेमाल करते थे. इसमें स्पीड कम होती थी और जगह-जगह तार बिछाने की झंझट भी थी. WiFi ने सब कुछ आसान बना दिया और अब एक राउटर से कई डिवाइस बिना वायर के कनेक्ट हो सकते हैं.