Home >>Zee PHH

14 November History: इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं आज के दिन हुईं ये बड़ी घटनाएं, यहां पढ़ें 1681 से लेकर 2023 तक का इतिहास

14 November History: देश में आज स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है. आज स्कूल कॉलेज में कई कार्यक्रम भी आयोजित कराए जा रहे हैं. बता दें, आज के दिन कई बड़ी घटनाएं घटित हुई थीं.

Advertisement
14 November History: इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं आज के दिन हुईं ये बड़ी घटनाएं, यहां पढ़ें 1681 से लेकर 2023 तक का इतिहास
Zee News Desk|Updated: Nov 14, 2024, 11:45 AM IST
Share

14 November History: इतिहास के पन्नो में 14 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. इस दिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था. बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे. भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया गया. 

कई देशों में एक जून को 'बाल दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को 'बाल दिवस' मनाते हैं. साल 2023 में 14 नवंबर को भारत की प्रसिद्ध स्काइडाइवर शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फुट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला बनकर एक नई उपलब्धि हासिल की थी. भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई. 

हाईकोर्ट की ओर से CPS की नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर सीएम सुक्खू ने कहा...

बता दें, इतिहास में 14 नवंबर को ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है. कई वषों पहले 1681 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल को एक अलग रियासत बनाने की घोषणा की थी. 1889 में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था. 1922 में ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरूआत की थी. 1935 में आधुनिक जॉर्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म हुआ था. 1948 में ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स का जन्म हुआ था. वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं. 

वहीं, 1955 में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उद्घाटन किया गया. 1964 में आज ही के दिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान किया गया. 1969 में अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा. 1973 में महारानी एलिजाबेथ की एकमात्र पुत्री राजकुमारी ऐनी ने फौज में लेफ्टिनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया. यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था. 1991 में अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की.

Nalagarh News: एसपी ईल्मा अफरोज के मामले पर सीपीएस राम कुमार चौधरी ने कहा...

इसके अलावा 2006 में भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जताई थी. 2008 में मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा. 2021 में इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल 'लिटोरल पेनिटेंशरी' में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच गोलीबारी में 68 कैदी मारे गए और 25 लोग घायल हुए. 

साल 2022 में उदारवादी नेता नतासा पर्क मूसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं. 2023 में भारत की प्रसिद्ध स्काइडाइवर शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फुट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला बनकर एक नई उपलब्धि हासिल की. भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई.

(भाषा) 

WATCH LIVE TV

Read More
{}{}