Home >>Himachal Pradesh

बिलासपुर में 'संविधान बचाओ अभियान' की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रतिभा सिंह से मांगा इस्तीफा

बिलासपुर में संविधान बचाओ अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हंगामा हुआ. प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने एक कार्यकर्ता ने उन्हें कार्यकर्ताओं की आवाज सरकार तक न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की.

Advertisement
बिलासपुर में 'संविधान बचाओ अभियान' की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रतिभा सिंह से मांगा इस्तीफा
Raj Rani|Updated: May 01, 2025, 04:28 PM IST
Share

Bilaspur News(विजय भारद्वाज): ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान का शुरुआत की गई है. वहीं इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी कार्यालय बिलासपुर में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यरूप से शिरकत की है. वहीं इस बैठक के दौरान पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलकराज शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

वहीं संविधान बचाओ अभियान को लेकर आयोजित इस बैठक के दौरान मंच पर अपनी बात रखने को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा भी देखने को मिला. वहीं यह हंगामा मंच पर बैठी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, रामलाल ठाकुर व बंबर ठाकुर के सामने होता रहा और मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मंच संभाला और मामले को शांत करवाया. 

वहीं इसके पश्चात मंच से संबोधित करते हुए एक कार्यकर्ता साबरदीन ने सरकार तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बात ना रख पाने पर प्रतिभा सिंह से ही अपने पद से इस्तीफा देने की मांग कर डाली, जिसपर प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर परिवार में एक मुखिया होता है, बुजुर्ग होता है और उनकी किसी एक बात पर अगर आप सहमत नहीं होते तो आप उनके समक्ष बात रख सकते हैं ना की उनसे लड़ाई कर सकते हैं. साथ ही प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काफ़ी समय से प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन ना होने के पीछे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया है. 

प्रतिभा सिंह का कहना है कि उन्होंने पार्टी हाई कमान के समक्ष कईं बार नई कार्यकारिणी के गठन की बात रखी है मगर वह हमेशा जल्द ही करेंगे कह कर पाँच-छह महीने से टाल रहे हैं और इस बार उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष बात रखने की भी बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ महीने बाद प्रदेश में पंचायत व शहरी निकाय के चुनाव होने है ऐसे में नई कार्यकारिणी का गठन ना होने से चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

साथ ही प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरत आन बनी है की संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और जिला स्तर, उपमंडलस्तर और फिर बूथ स्तर पर लोगों को संविधान को बचाने व उसके हनन को रोकने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाए और कांग्रेस के इतिहास व नागरिकों को दिए गए अधिकारों के प्रति जानकारी दी जाए. 

साथ ही प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू, मुस्लिम के नाम पर देश का बटवारा करना चाहते हैं और उनके बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं जो कि सरासर गलत है. वहीं जातिगत जनगणना के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सदन में लगातार आवाज उठाना और केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना के लिए सहमति देने पर प्रतिभा सिंह ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इसी तरह केंद्र सरकार पर अपनी मांगों को पूरा करने के लेकर दबाव बनाने की बात कही है.

Read More
{}{}