Home >>Himachal Pradesh

Bilaspur News: मंत्री राजेश धर्माणी ने मंडी आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री को सौंपे सहयोग राशि के चेक

हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को मंडी दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंडी-भराड़ी (कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग) में आपदा राहत के लिए सहयोग राशि के चेक सौंपे.  

Advertisement
Bilaspur News: मंत्री राजेश धर्माणी ने मंडी आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री को सौंपे सहयोग राशि के चेक
Raj Rani|Updated: Jul 09, 2025, 05:20 PM IST
Share

Bilaspur News(विजय भारद्वाज): हिमाचल प्रदेश के नगर नियोजक, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को मंडी आपदा राहत के लिए सहयोग राशि के रूप में चैक सौपें गए हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू मंडी जिला के दौरे पर जा रहे थे, इस दौरान कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग स्थित बिलासपुर जिला के मंडी-भराड़ी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल सहित अन्य लोगों ने उनसे भेंट की. 

इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री को जिला बिलासपुर के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों की ओर से मंडी में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए सहयोग राशि के चेक सौंपे। 

वहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात के उपरांत मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मंडी जिला के थुनाग, गोहर और करसोग उपमंडलों में बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी जान-माल का नुकसान पहुंचाया है। इस संकट की घड़ी में बिलासपुर जिले के लोगों ने संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए आगे बढ़कर सहयोग किया है. 

वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया यह योगदान पीड़ितों की मदद के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इसके साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने जिला के अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस कठिन समय में आगे आएं और अधिक से अधिक सहयोग देकर आपदा पीड़ितों की सहायता में अपनी भागीदार सुनिश्चित करें.

Read More
{}{}