Home >>Himachal Pradesh

Himachal Pradesh के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कार्यकर्ता रह गए दंग

Jai Ram Thakur Birthday: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उन्होंने शिमला में अपने आधिकारिक आवास पर 60 किलो का केक काटा. इस दौरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अचानक उन्हें बधाई देने पहुंचे.  

Advertisement
Himachal Pradesh के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कार्यकर्ता रह गए दंग
Poonam |Updated: Jan 06, 2025, 04:16 PM IST
Share

Jai Ram Thakur Birthday: आज 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन है. जयराम ठाकुर आज 60 साल के हो गए हैं. इस अवसर पर उन्होंने शिमला में अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच 60 किलो का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास पर सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. कार्यकर्ताओं ने जमकर पहाड़ी नाटी डालकर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी.  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मां ज्वाला देवी की कृपा आप पर सदा बनी रहे और आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.'

विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को दी जन्मदिन की बधाई 
पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 60वें जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अचानक उन्हें बधाई देने पहुंचे. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के समर्थक भी विक्रमादित्य सिंह को देखकर हैरान नजर आए. विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी. इसके बाद दोनों नेता बातचीत करने के लिए सभी कार्यकार्ताओं से अलग चले गए. दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दीं शुभकामनाएं
वहीं, प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट करते हुए लिखा, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.

Read More
{}{}