Home >>Himachal Pradesh

राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने किया संविधान का दुरुपयोग: डॉ राजीव बिंदल

Himachal News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने डॉ अंबेडकर जयंती की देश और प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि बाबा साहब वह शख्सियत थे जिन्होंने नवीन भारत की कल्पना की थी और देश में समरसता सामाजिक सद्भाव को लेकर एक बड़ा युद्ध लड़ा. 

Advertisement
राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने किया संविधान का दुरुपयोग: डॉ राजीव बिंदल
Raj Rani|Updated: Apr 14, 2025, 12:17 PM IST
Share

Nahan News(देवेंदर वर्मा): सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के अगुवाई में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई. अंतर राज्य बस अड्डा परिसर में स्तिथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया.

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने डॉ अंबेडकर जयंती की देश और प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि बाबा साहब वह शख्सियत थे जिन्होंने नवीन भारत की कल्पना की थी और देश में समरसता सामाजिक सद्भाव को लेकर एक बड़ा युद्ध लड़ा. उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर का यह स्पष्ट कहना था कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर समान अवसर मिलने चाहिए उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माताओं में अग्रणी थे और व न केवल दलितों के उदारक थे बल्कि उन्होंने पूरे देश को कैसे चलाया जा सके उसे दिशा में मार्ग को प्रशस्त किया.

डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाया और राजनीतिक लाभ के लिए इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने संविधान में परिवर्तन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ते हुए संविधान को निरंतर नुकसान पहुँचाया और करीब 108 बार अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान में परिवर्तन किए.

उन्होंने कहा कि भाजपा के श्रेष्ठ नेताओं ने पुरजोर समर्थन करते हुए  डॉ भीमराव अंबेडकर को पहली बार भारत रत्न दिलवाने के लिए सिफारिश की ओर सहयोगियों की सरकार को साल 1990 में भारत रत्न देने के लिए बाध्य किया. उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

Read More
{}{}