Home >>Himachal Pradesh

पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानियां की रस्म पगड़ी में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Nurpur News: हिमाचल सराकर मे पूर्व मे रहे मंत्री केवल सिंह पठानियां की श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी कार्यक्रम सोमवार को जिला कांगडा की विधानसभा नूरपुर के अधीन पड़ते पैतृक निवास स्थान बासा बजीरा पर आयोजित की गई.  

Advertisement
पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानियां की रस्म पगड़ी में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Sadhna Thapa|Updated: Mar 31, 2025, 04:23 PM IST
Share

Nurpur News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया (कैबिनेट रैंक), उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और पूर्व विधायक अजय महाजन ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

हिमाचल सराकर मे पूर्व मे रहे मंत्री केवल सिंह पठानियां की श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी कार्यक्रम सोमवार को जिला कांगडा की विधानसभा नूरपुर के अधीन पड़ते पैतृक निवास स्थान बासा बजीरा पर आयोजित की गई, जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया,कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.

चन्द्र कुमार,राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया (कैबिनेट रैंक), उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और पूर्व विधायक अजय महाजन ने आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया ने गांव बासा बजीरा पहुंचकर स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौका पर पुर्व मे रहे राज्यसभा सांसद कृपाल परमार ने भी पंहुच कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया एक सशक्त नेता एवं समाजसेवी थे, जिन्होंने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. उनका राजनीतिक जीवन अनुकरणीय रहा है, उन्होंने हमेशा लोगों के कल्याण के लिए काम किया.

अजादी से पहले और वर्तमान राजनीतिक मे उनका विशेष भूमिका रही 
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय वजीर केवल सिंह पठानिया ने लोगों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए तथा उनके समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ है.

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया (कैबिनेट रैंक), उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया तथा उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

Read More
{}{}