trendingNow/zeesalaam/zeesalaam02057062
Home >>Career Salaam

CTET 2024:​ CBSE ने जारी की CTET इम्तिहान की 'एग्जाम सिटी स्लिप'​, जानें कैसे करें डाउनलोड

CBSE CTET 2024 Exam City Slip Out: CTET एग्जाम 21 जनवरी से दो पालियों में आयोजित कराए जाएंगे. एग्जाम की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर के 12 बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक आयोजित होगी.

Advertisement
CTET 2024:​ CBSE ने जारी की CTET इम्तिहान की 'एग्जाम सिटी स्लिप'​, जानें कैसे करें डाउनलोड
Md Amjad Shoab|Updated: Jan 12, 2024, 08:43 PM IST
Share

CBSE CTET 2024 Exam City Slip Out: CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CTET) की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई हैं. इस सिटी स्लीप को कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेवसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड  कर सकते हैं. साथ ही सिटी स्लिप डाउनलोड कैंडिडेट्स जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर सकते हैं. सिटी स्लिप के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.    

बता दें कि CTET एग्जाम 21 जनवरी से दो पालियों में आयोजित कराए जाएंगे. एग्जाम की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर के 12 बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक आयोजित होगी. कैंडिडेट्स के एग्जाम सेंटर की जानकारी यानी सेंटर का नाम और शहर का नाम एडमिड कार्ड में अंकित होगा. 

सिटी स्लिप दर्ज होंगी ये डिटेल्स
एग्जाम सिटी स्लिप पर कैंडिडेट्स का नाम, कैंडिडेट्स का रोल नंबर, लिंग, सिग्नेचर, एप्लीकेशन नंबर, जन्म की तारीख और एग्जाम शहर का नाम होगा. ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स सीटीईटी के ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

सिटी स्लीप ऐसे करें डाउनलोड
Step 1: सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
Step 2: इसके बाद कैंडिडेट होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
Step 3: अब कैंडिडेट CTET जनवरी 2024 के लिए केंद्र शहर चेक करें और इस लिंक पर क्लिक करें.
Step 4: फिर कैंडिडेट जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
Step 5: अब कैंडिडेट फॉर्म सबमिट करें.
Step 6: इसके बाद कैंडिडेट CTET 2024 एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगा.
Step 7: अब कैंडिडेट सीटीईटी सिटी स्लिप 2024 को डाउनलोड करें.
Step 8: आखिर में कैंडिडेट आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें. 

 

Read More
{}{}