trendingNow/zeesalaam/zeesalaam02665441
Home >>Muslim World

Makkah Taraweeh: मक्काह में हुई पहली तरावीह, वीडियो हो रहा है वायरल

Makkah Grand Mosque Traweeh:  सऊदी की ग्रैंड मस्जिद और पैगंबर मोहम्मद (स.अ) की मस्जिद में तरावीह का एहतेमाम किया गया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
Makkah Taraweeh: मक्काह में हुई पहली तरावीह, वीडियो हो रहा है वायरल
Sami Siddiqui |Updated: Mar 01, 2025, 11:01 AM IST
Share

Makkah Grand Mosque Traweeh: शुक्रवार, 28 फरवरी को मक्का की ग्रैंड मस्जिद और सऊदी अरब के मदीना में पैगंबर की मस्जिद में रमज़ान 1446-2025 की ईशा और पहली तरावीह की नमाज़ अदा की गई. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सऊदी में तरावीह की नमाज

सऊदी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार शाम को नया चांद दिखने की पुष्टि करते हुए शनिवार, 1 मार्च को रमज़ान का पहले रोज़े का ऐलान किया है. वहीं हिंदुस्तान में पहला रोजा रविवार को होना है. आज से मस्जिदों में तरावीह की शुरुआत हो जाएगी. पूरी खबर पढ़ें.

सऊदी ग्रैंड मस्जिद में तरावीह

ग्रैंड मस्जिद में पहली चार रकात नमाज शेख अब्दुल रहमान अल सुदैस ने पढ़ाई. वहीं दूसरी चार रकात शेख शमसन ने पढ़ाई और आखिरी 2 रकात औक वित्र शेख सुदैस ने पढ़ाए. वहीं पैगंबर मोहम्मद स.अ की मस्जिद में पहली 6 रकात शेख अहमद हुदैफी ने पढ़ाई और आखिरी चार रकात और वित्र शेख सालह अल बुदैर ने पढ़ाई. इस दौरान मस्जिदें खचाखच भरी हुई दिखाई दीं.

तरावीह क्या होती हैं?

तरावीह रमज़ान के दौरान ईशा की नमाज़ के बाद की जाने वाली एक खास रात की नमाज है. अकीदतमंद पाक महीने के दौरान तरावीह पढ़ने के लिए लंबी पंक्तियों में खड़े होते हैं, कुरान की तिलावत सुनते हैं. आमतौर पर तरावीह में 20 या 8 रकात होती हैं.

Read More
{}{}