क्या आप जानते हैं एमपी की अनोखी मंडी? जहां बिक जाती है धूल-मिट्टी!

Manish kushawah
Aug 05, 2025

अनाज, फूल, फल या सब्जी मंडी तो बहुत बार सुनी होगी, शायद आप गए भी होंगे.

लेकिन क्या आप ऐसी मंडी के बारे में जानते हैं, जहां धूल से लेकर पत्थर तक भी बिकते हैं

चलिए हम आपको बताते हैं

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक ऐसी अनोखी मंडी है, जहां पर कुछ भी बिक जाता है.

इस मंडी में सूखे फल, सूखे फूल, सूखी पत्तियां और पेड़ पौधों की टहनियां भी बिक जाती हैं

नीचम मंडी में नीम, बबूल, मोरंगा, जामफल, सूखा करेला, सूखे नींबू समेत सब कुछ बिक जाता है.

सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर इन चीजों के दाम भी अच्छे मिल जाते हैं.

इसी कारण यहां पर लोग बड़ी संख्या में चीजें खरीदने और बेचने के लिए आते हैं.

किसान सत्यनारायण ने बताया कि यहां ऐसी ऐसी वस्तुएं बिक जाती हैं, जिनका अंदाजा लगाया नहीं जा सकता है.

उन्होंने बताया कि कई चीजों के तो नाम तक पता नहीं होते हैं, सड़क किनारे जमे खरपतवार को भी लोग अच्छे दामों पर बेच देते हैं.

इसी लिए कहा जाता है

नीलामी के लिए मशहूर नीमच की मंडी में धूल, फूल पत्ती और पत्थर सब कुछ आसानी से बिक जाता है.

पश्चिमी मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर की पिपलिया मंडी की कृषि उपज मंडिया प्रदेश की सबसे बड़ी मंडियां हैं.

VIEW ALL

Read Next Story